{"_id":"6abc20ccf517a08aca0a5a3d","slug":"in-bhoranj-2435-children-and-671-lactating-mothers-are-receiving-the-benefits-of-the-schemes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-210209-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 2435 बच्चों और 671 धात्री \nमाताओं को मिल रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 2435 बच्चों और 671 धात्री माताओं को मिल रहा योजनाओं का लाभ
Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को एसडीएम शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
एसडीएम ने बताया कि बाल विकास परियोजना भोरंज के 234 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 2435 बच्चों और 671 धात्री माताओं को विभिन्न सेवाएं दी जा रही हैं। अनौपचारिक शालापूर्व शिक्षा के तहत 472 बच्चे लाभान्वित हुए हैं।
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के 680 लाभार्थियों को 17.29 लाख रुपये की सहायता दी गई है। बेटी है अनमोल योजना के तहत 517 लाभार्थियों को कुल 18 लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 519 लाभार्थियों को 15.37 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, हेल्थ एजुकेटर अमरदीप शर्मा, अधीक्षक ग्रेड सुरजीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।