फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interviews for 17 hotel positions in Nadaun on October 9.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में होटल के 17 पदों के लिए साक्षात्कार 9 अक्तूबर को

Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सोहारू कॉम्प्लेक्स हमीरपुर स्थित निजी रेस्तरां में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नौ अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार होंगे। मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, हैड शैफ, शैफ, सर्विस और हाउसकीपिंग के कुल 17 पदों के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष है। मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए और कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है। चयनित अभ्यर्थी को 2.16 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन

रिसेप्शनिस्ट के तीन पदों के लिए स्नातक, कंप्यूटर ज्ञान और बेहतर संवाद कौशल जरूरी है। इन पदों का सालाना पैकेज 1.44 लाख रुपये है। सर्विस के पांच पदों के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। इनका सालाना पैकेज 1.80 लाख रुपये होगा। हैड शैफ के एक पद के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा या डिग्री के साथ पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस पद का सालाना पैकेज तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटिनेंटल, चाइनीज एवं एशियन और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए तीन शैफ रखे जाएंगे। इनके लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा और कम से कम दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को 2.04 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।

हाउसकीपिंग के चार पदों के लिए आठवीं या दसवीं पास पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इनका सालाना पैकेज 1.44 लाख रुपये रहेगा। रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र युवा मूल प्रमाणपत्र और हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed