{"_id":"6abc211b1412c47a4a05b6d4","slug":"demand-for-bus-service-on-the-awahdevi-bhoranj-route-via-himmar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-210197-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-भोरंज वाया हिम्मर रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-भोरंज वाया हिम्मर रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग
Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी से भोरंज वाया हिम्मर, डार्ट, पंजोत, कंज्याण, भमनोह, दाढ़ी और घराण नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस रूट पर बस सुविधा नहीं होने से लोगों को अवाहदेवी या डमुई ढो जाकर बस पकड़नी पड़ती है।
बगबाड़ा से कंज्याण तक एचआरटीसी या निजी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। कंज्याण स्थित राजकीय महाविद्यालय भोरंज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है और निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि नियमित बस सेवा शुरू होने से हिम्मर, डार्ट, पंजोत, कंज्याण, भमनोह, दाढ़ी और घराण सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों दिनेश कुमार, सुरजीत, यशवीर, सुरेंद्र, वीरेंद्र, सविता, बबिता, रेखा, रजनी देवी और जोगिंद्र सहित अन्य लोगों ने परिवहन विभाग और एचआरटीसी से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट:
ऐसी मांग उनके पास नहीं आई है। अगर ग्रामीणों द्वारा मांग की जाती है तो इस पर विचार किया जाएगा। -राहुल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर