{"_id":"6ab257b20bf40aace10d85ce","slug":"video-gandharva-rathore-stated-that-cashless-medical-treatment-is-being-provided-to-road-accident-victims-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: गंधर्वा राठौड़ बोलीं- सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दी जा रही कैशलैस इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: गंधर्वा राठौड़ बोलीं- सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दी जा रही कैशलैस इलाज की सुविधा
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं के घायलों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक के कैशलैस इलाज का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कालेज के अधिकारी तथा सभी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के संचालक इस योजना के क्रियान्वयन के लिए अस्पतालों में पर्याप्त प्रबंध करें, ताकि सड़क दुर्घटना का कोई भी घायल इस सुविधा से वंचित न रहे। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा तुरंत संबंधित अस्पतालों के साथ साझा करें। मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए गंधर्वा राठौड़ ने ये निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में अभी हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल 14 लोगों को कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। जिला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने सभी एसडीएम, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, नेशनल हाईवे और परिवहन विभाग के अधिकारियों को दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करने तथा इन स्थानों पर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है तो उसकी डिमांड भी भेजें। उपायुक्त ने कहा कि नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों के जंक्शनों एवं चौक-चौराहों पर रोड की सही मार्किंग, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगे होने चाहिए। इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में जिला में 6 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। इस साल 31 अगस्त तक सड़क दुर्घटनाओं के 62 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 43 था। उन्होंने बताया कि जिला में यातायात के नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए चालान भी किए जा रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।