फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Signs of fatty liver found in 155 out of 160 people at FibroScan camp.

Hamirpur (Himachal) News: फाइब्रोस्कैन शिविर में 160 में से 155 में फैटी लिवर के संकेत

Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Signs of fatty liver found in 155 out of 160 people at FibroScan camp.
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में आयोजित फाइब्रोस्कैन शिविर में पहुंचे लोग। संवाद
हमीरपुर। बदलती जीवनशैली और खान-पान का असर लोगों के लिवर स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में आयोजित फाइब्रोस्कैन शिविर में लिवर की जांच करवाने पहुंचे 160 लोगों में से 155 में फैटी लिवर के संकेत मिले।
विज्ञापन

इससे लिवर स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत सामने आई है। शिविर में फाइब्रोस्कैन के माध्यम से लिवर में मौजूद वसा और उसकी कठोरता की जांच की गई।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा ने बताया कि शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी रही और 155 लोगों में फैटी लिवर के संकेत मिले। फाइब्रोस्कैन लिवर की जांच की एक तकनीक है, जिसमें न तो शरीर में चीरा लगाया जाता है और न ही सुई का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जरिए मुख्य रूप से लिवर में जमा वसा और उसकी कठोरता का आकलन किया जाता है। जांच कम समय में पूरी हो जाती है और सामान्यतः मरीज को विशेष असुविधा नहीं होती।

लिवर में लंबे समय तक सूजन या अन्य बीमारी रहने पर फाइब्रोसिस विकसित हो सकता है, जिससे लिवर के ऊतक धीरे-धीरे कठोर होने लगते हैं। फाइब्रोस्कैन इस कठोरता का आकलन करने में चिकित्सकों की मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed