{"_id":"6ab2d7b14b660d03bf069a38","slug":"deliberations-held-on-gst-reforms-tax-literacy-and-entrepreneurship-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-209300-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जीएसटी सुधारों, कर साक्षरता और उद्यमिता पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जीएसटी सुधारों, कर साक्षरता और उद्यमिता पर किया मंथन
Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के प्रबंधन अध्ययन विभाग ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित दो सप्ताह के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘ग्रोथ-2026 : जीएसटी 2.0 नीति, समुदाय और विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय’ का सोमवार को समापन किया।
कार्यक्रम के पहले सप्ताह में ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान हुए, जिनमें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों और विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
दूसरे सप्ताह में क्षेत्रीय सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थी, शिक्षाविद्, सरकारी अधिकारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय सहभागिता के तहत राजकीय महाविद्यालय, एनआईटी हमीरपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ, एनआईटी हमीरपुर में शैक्षणिक-सरकारी परिचर्चा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर, ग्राम पनियाला और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन
इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीएसटी सुधारों, कर साक्षरता, वित्तीय जागरूकता, नवाचार, उद्यमिता और जिम्मेदार नागरिकता की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम ने नीति, शैक्षणिक जगत, सरकारी संस्थानों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद एवं समन्वय के लिए मंच प्रदान किया। इसका आयोजन एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विवेक तिवारी तथा समन्वयक डॉ. शैम्पी कंबोज और डॉ. सुंदर कला नेगी रहे।