फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Suggestions on waste management rules invited until October 9.

Hamirpur (Himachal) News: कचरा प्रबंधन नियमों पर नौ अक्तूबर तक मांगे सुझाव

Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रारूप पर आम जनता से नौ अक्तूबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। लोग अपनी आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में नगर निगम आयुक्त के नाम भेज सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि शहरी विकास विभाग के निदेशालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित प्रस्तावित उप-विधियों का प्रारूप नगर निगम को भेजा है। प्रारूप में स्थानीय जरूरतों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार आवश्यक संशोधन का प्रावधान है। नगर निगम में मासिक कचरा उपयोगकर्ता शुल्क और उप-विधियों के उल्लंघन पर निर्धारित जुर्माने की दरें लागू होंगी।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि सुझाव और आपत्तियां नौ अक्तूबर तक नगर निगम कार्यालय में जमा करवाई जा सकती हैं। इन्हें निगम की ई-मेल पर भी भेजा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed