{"_id":"67a334a16d1cabf5ba0a328e","slug":"video-citu-workers-staged-a-sit-in-protest-in-hamirpur-market-against-the-union-budget","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केंद्रीय बजट के खिलाफ सीटू कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर बाजार में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केंद्रीय बजट के खिलाफ सीटू कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर बाजार में किया धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार के पेश किए गए बजट के विरोध में हमीरपुर के गांधी चौक पर सैकड़ों सीटू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन से पहले बाजार में रैली भी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। इस मौके पर सीटू राष्ट्रीय सचिव ठाकुर कश्मीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में सैकड़ों सीटू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं इस अवसर पर सीटू जिला सचिव जोगिन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि आज पूरे देश भर में ही सीटू भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आवाहन पर हर जिला मुख्यालय में सीटू कार्यकर्ताओं के द्वारा सड़कों पर उतकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सीटू राज्य सचिव ठाकुर कश्मीर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार का पेश किया गया बजट पूरी तरह से जनता व मजदूर विरोधी है क्योकि मनरेगा में काम करने वालों को कोई भी फायदा नही है। केवल मात्र बडे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया गया है। साथ ही बजट में कॉरपोरेट घरानों को फायदा देने के लिए देश के प्राकृतिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में देने का प्रबंध इस बजट के माध्यम से किया गया है स देश के बड़े बड़े कॉरपोरेट घरानों के भारी भरकम मुनाफे पर टैक्स लगाकर जनता को राहत देने के बजाय इस बजट में उल्टे राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र को बेचकर 10 लाख रुपये जुटाने की व्यवस्था इन बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए की गयी है। वहीं जिला सचिव जोगिन्द कुमार ने कहा कि मनरेगा बजट को लेकर केन्द्रीय बजट में स्थान मिलना चाहिए था और मिड डे मील वर्करों के लिए भी नीति बनानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट में अनुसूचित जाती व अनुसूचित ज़न जाती के कल्याण के लिए खर्च किए जाने बाले बजट को भी काटा गया है स मनरेगा के बजट को भी काटा गया है, बजट में देश के किसानों के कर्जा माफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।