{"_id":"6a91880988faff631d0a0d9c","slug":"video-video-ncc-enrollment-process-held-for-17-vacant-posts-at-sujanpur-college-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुजानपुर कॉलेज में 17 रिक्त पदों के लिए आयोजित हुई एनसीसी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुजानपुर कॉलेज में 17 रिक्त पदों के लिए आयोजित हुई एनसीसी नामांकन प्रक्रिया
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में एनसीसी के 17 रिक्त पदों के लिए एनसीसी कैडेट्स के नामांकन के लिए शुक्रवार को चयन प्रक्रिया आयोजित हुई। प्रक्रिया की शुरुआत सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा से हुई। इसमें छात्राओं के लिए 1200 मीटर और छात्रों के लिए 1600 मीटर दौड़ करवाई गई। इसके अलावा अभ्यर्थियों से पुश-अप्स और स्क्वाट्स भी करवाए गए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से उनकी सामान्य जानकारी, रुचि, अनुशासन और एनसीसी के प्रति अभिरुचि का आकलन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर, एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार और एएनओ सब लेफ्टिनेंट राजेश खारवाल मौजूद रहे। पीओ धीरेज राठौर, पीओ कश्मीर सिंह और पीओ अभिषेक ठाकुर ने चयन प्रक्रिया के संचालन में सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।