{"_id":"6a909176278bffe1f303440e","slug":"kashmir-village-spooked-by-leopard-sound-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-206327-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कश्मीर गांव तेंदुए की आहट से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कश्मीर गांव तेंदुए की आहट से सहमे ग्रामीण
Fri, 28 Aug 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकटवर्ती ज्वालामुखी के कोर्ट कश्मीर गांव में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। हाल ही में तेंदुआ दिनदहाड़े सड़क किनारे दिखाई दिया और स्कूल जा रहे बच्चों की ओर बढ़ने का प्रयास किया।
आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाया, जिससे बच्चे बाल-बाल बच गए। राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ कई कुत्तों और बकरियों को शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग को कई बार सूचना दी है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बच्चों के रोज इसी रास्ते से स्कूल जाने के कारण अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग अधिकारी शमां कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी अब मिली है।
विज्ञापन
विभागीय टीम गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद