{"_id":"6aad15edee3a4b96950a4c45","slug":"video-mla-neeraj-nayar-inaugurated-a-high-standard-childrens-science-fair-at-bal-school-chamba-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बाल स्कूल चंबा में विधायक नीरज नैयर ने किया उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बाल स्कूल चंबा में विधायक नीरज नैयर ने किया उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ
पीएम श्री मॉडल बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ सदर विधायक नीरज नैयर ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित किए गए विज्ञान माॅडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। मेले में उपमंडल के 152 स्कूलों के करीब 820 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे हैं। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी रुचि और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को सामने रखने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विधायक नीरज नैयर ने विद्यार्थियों से विज्ञान विषय को प्रयोगात्मक तरीके से समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से नई सोच और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। आयोजन में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।