फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The talent of 759 child scientists was showcased.

Chamba News: 759 बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा का मंच सजा

Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The talent of 759 child scientists was showcased.
चंबा बॉय स्कूल में सांईंस कांग्रेस कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यति​थि को सम्मानित करता स्टाफ।सं
बाल विज्ञान कांग्रेस में 154 स्कूलों के विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक सोच का हुनर
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल से होगी प्रतिभा की परख
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में उपमंडल के 154 विद्यालयों के करीब 759 विद्यार्थी विभिन्न स्पर्धाओं में वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विधायक नीरज नैय्यर ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने से उन्हें भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में तर्कशीलता, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान की सोच विकसित करने का प्रभावी मंच है।
विज्ञापन

विधायक ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन भी किया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी, वैज्ञानिक गतिविधियां, गणित ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल, ओएसडी उमाकांत, प्रधानाचार्य रचना ठाकुर, पार्षद रजनी शर्मा और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed