{"_id":"6ae46b56cc367cb0a20572c6","slug":"video-chamba-laxminarayan-temple-trust-first-meeting-facilities-conservation-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संरक्षण पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संरक्षण पर चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:33 PM IST
Link Copied
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक शुक्रवार को बचत भवन में आयोजित की गई। उपायुक्त एवं ट्रस्ट के चेयरमैन मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ट्रस्ट की कार्यकारिणी के गठन के साथ मंदिर परिसर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। वहीं, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण, शौचालय की व्यवस्था और भवन की मरम्मत करवाने से संबंधित प्रस्ताव भी रखे गए।
बैठक में मंदिर परिसर की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम चिराग शर्मा, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका सहित ट्रस्ट के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।