{"_id":"6ae37cfd81c7f4e4b20084bd","slug":"veer-sainik-community-centre-to-be-built-in-kakira-at-a-cost-of-28-lakh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201464-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ककीरा में 28 लाख से बनेगा वीर सैनिक सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ककीरा में 28 लाख से बनेगा वीर सैनिक सामुदायिक भवन
Thu, 29 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा के ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिं
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रखी आधारशिला, स्वास्थ्य केंद्र का भी होगा स्तरोन्नयन
अग्निशमन व्यवस्था के लिए 1.69 करोड़ मंजूर, दो लाख लीटर से अधिक पानी के भंडारण की होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि ककीरा और बकलोह क्षेत्र का भारतीय सेना में विशेष योगदान रहा है। यहां कई परिवारों की पीढ़ियां सेना में सेवाएं देकर देश की सुरक्षा में योगदान देती रही हैं।
पठानिया ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्यों का आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश और चंबा के प्राकृतिक संसाधनों से केंद्र को मिलने वाले राजस्व में प्रदेश को अनुपातिक हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने द्रमण-चुवाड़ी-चंबा-तीसा-पांगी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत लाने और प्रस्तावित सुरंगों के निर्माण में सहयोग की आवश्यकता भी जताई।
विज्ञापन
पठानिया ने बताया कि ककीरा में हाइड्रेंट आधारित अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने के लिए 1.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत दो लाख लीटर से अधिक पानी के भंडारण की व्यवस्था होगी। उन्होंने ककीरा स्वास्थ्य केंद्र के स्तरोन्नयन और कस्बे में मल निकासी योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने की जानकारी भी दी। साथ ही क्षेत्र में सड़क नेटवर्क के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह थापा ने विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया और स्वागत संबोधन दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक लीग और कांग्रेस के पदाधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
--