फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical College and Dana C win in Winter Cup football

Chamba News: विंटर कप फुटबॉल में मेडिकल कॉलेज और डाना सी की जीत

Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Medical College and Dana C win in Winter Cup football
चंबा चौगान में फुटबॉल मैच के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
चौगान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, 10 टीमें ले रही हैं हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में यूथ फुटबॉल कमेटी की ओर से आयोजित विंटर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ फुटबॉल कोच प्रेम भूषण ने किया। पहले दिन मेडिकल कॉलेज और डाना सी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

मेडिकल कॉलेज ने चमेश्नी को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में डाना सी ने जुखराड़ी को 2-0 से पराजित किया।
आयोजक मेहर सिंह ठाकुर और अजहरूद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और फुटबॉल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता 31 अक्तूबर को संपन्न होगी। समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रेम भूषण ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed