{"_id":"6a8807cb8e126e99ba03c239","slug":"video-chamba-jai-singh-says-all-five-mlas-should-issue-a-white-paper-on-outsourced-recruitments-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: जय सिंह बोले- आउटसोर्स भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें पांचों विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: जय सिंह बोले- आउटसोर्स भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें पांचों विधायक
भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर छल करने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री, विधायक और चेयरमैन अपने चहेतों को आउटसोर्स के माध्यम से बैकडोर नौकरियां दे रहे हैं। इससे प्रदेश का बेरोजगार युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। जय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पर्यटन विभाग चंबा में आउटसोर्स पर करीब 30 लोगों की भर्ती की गई। उनका दावा है कि यह भर्ती सरकार के एक चेयरमैन के इशारे पर हुई और इसमें चंबा के बजाय दूसरे जिलों के युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने जिला के पांचों विधायकों से विधानसभा सत्र में इस मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।