{"_id":"6b07edf716623816de07bff2","slug":"video-banikhet-polytechnic-first-annual-function-meritorious-students-honoured-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: बनीखेत पॉलिटेक्निक का पहला वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: बनीखेत पॉलिटेक्निक का पहला वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:18 PM IST
Link Copied
राजकीय बहुतकनीकी बनीखेत में वीरवार को संस्थान का पहला वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और वर्तमान में विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत इंजीनियर राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक आंगरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पेश कर वर्षभर की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और आयोजनों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। विशेष रूप से ‘विविधता में एकता’ की थीम पर आधारित प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा, परंपराओं और रीति-रिवाजों को दर्शाया। इसके माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि भाषा, पहनावे और संस्कृति में अंतर होने के बावजूद भारत की एकता और अखंडता उसकी सबसे बड़ी पहचान है। दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। समारोह के दौरान संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेश ठाकुर को सम्मानित किया गया। वहीं, वर्षभर पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संस्थान की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को साझा करने का अवसर दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।