{"_id":"6b07edecd6bc4c387f0e5a32","slug":"video-constitution-day-celebration-chamba-district-court-oath-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर चंबा जिला न्यायालय में शपथ समारोह, न्यायाधीश अनुजा सूद ने दिलाई निष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर चंबा जिला न्यायालय में शपथ समारोह, न्यायाधीश अनुजा सूद ने दिलाई निष्ठा की शपथ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:59 PM IST
Link Copied
संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय चंबा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने अधिवक्ताओं और जिला न्यायालय के कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन चंबा के अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
शपथ के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करने तथा उनका पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल और मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चंबा विभूति बहुगुणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने भी संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मूल्यों का सम्मान करना और उन्हें अपने व्यवहार तथा कार्यशैली में अपनाना हर नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि वे संविधान के आदर्शों के अनुरूप न्याय, निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों को बनाए रखने में योगदान दें।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।