{"_id":"670630476f8cc0d1c908ffb5","slug":"video-villagers-staged-a-sit-in-outside-the-dc-office-demanding-closure-of-the-liquor-shop","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शराब ठेके को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय बिलासपुर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शराब ठेके को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय बिलासपुर के बाहर दिया धरना
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उपमंडल नयना देवी जी की नकराना पंचायत के पंजपोड़ा में खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पंचायत के कलर, नकराना और पंजपौड़ा गांव के ग्रामीण ठेके के विरोध में रोष रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रशासन, डीएफओ और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। करीब आधा घंटा धरना देने के बाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल प्रदर्शनकारियों से मिली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि शराब ठेके को बंद किया जाए। कहा कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह ठेका वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से खोला गया है। ठेके में लोग खराब पीकर महिलाओं पर तंज कसते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।