{"_id":"6a8edb30aad031f2970f0939","slug":"video-two-new-food-processing-projects-approved-total-in-the-district-reaches-11-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: खाद्य प्रसंस्करण की दो नई परियोजनाओं को मंजूरी, जिले में संख्या 11 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: खाद्य प्रसंस्करण की दो नई परियोजनाओं को मंजूरी, जिले में संख्या 11 पहुंची
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के तहत बिलासपुर जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो और परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। जिला स्तरीय समिति की बैठक में राकेश कुमार धीमान की दुग्ध आधारित उत्पाद निर्माण परियोजना और सविता देवी की मसाला आधारित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इन दो परियोजनाओं की मंजूरी के साथ जिले में योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। योजना के तहत दोनों लाभार्थियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये प्रति इकाई है। इससे नए खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने के साथ युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। बैठक में बताया गया कि इन दो परियोजनाओं से पहले जिले में नौ लाभार्थियों की परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें लहसुन, दूध, बेकरी, अदरक-लहसुन, पशु आहार और दाल आधारित उत्पादों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार ने बिलासपुर जिले में योजना के तहत 60 परियोजनाओं को स्वीकृति देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी बैंकों की शाखाओं को कम से कम एक-एक परियोजना स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।