फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rakhi exhibition held at Shiva International School, Ghumarwin.

Bilaspur News: शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में लगाई राखी की प्रदर्शनी

Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rakhi exhibition held at Shiva International School, Ghumarwin.
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: स्कूल
स्कूल में चेतना संस्था के सौजन्य से स्किल कोर्स की भी हुई शुरुआत
विज्ञापन

विद्यार्थियों की रुचि, रचनात्मकता, आत्मविश्वास को विकसित करने पर होगा विशेष ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चेतना संस्था के सौजन्य से राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में दिव्यांगों की ओर से स्वयं तैयार की गई सुंदर एवं आकर्षक राखियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला। इस दौरान शिवा इंटरनेशनल स्कूल में चेतना संस्था के सौजन्य से एक विशेष स्किल कोर्स की भी शुरुआत की गई। इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करना और उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर चेतना संस्था के डायरेक्टर अरुण गौतम, विशेष शिक्षिका विपाशा ठाकुर और प्रोग्राम ऑफिसर पवन कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें विद्यार्थी व्यक्तिगत सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली, इंटरनेट सुरक्षा, भावनात्मक कल्याण और आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक अपनी सुरक्षा करने के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में सीखेंगे। स्कूल के प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें विभिन्न प्रकार के कौशलों से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना भी आवश्यक है। उन्होंने चेतना संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed