{"_id":"6a8ecef2fe4cc86ad60b9d9e","slug":"video-bilaspur-students-held-an-awareness-rally-in-barthin-market-rally-organized-for-de-addiction-and-hiv-awareness-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: विद्यार्थियों ने बरठीं बाजार में निकाली जागरूकता रैली नशा मुक्ति एवं एचआईवी जागरूकता पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: विद्यार्थियों ने बरठीं बाजार में निकाली जागरूकता रैली नशा मुक्ति एवं एचआईवी जागरूकता पर निकाली रैली
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता और हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में अल्फा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में नशा मुक्ति एवं एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य ठाकुर शर्मा ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, एचआईवी एड्स से बचाव और किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए बरठी बाजार में रैली भी निकाली। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ 12 अगस्त से प्रदेशभर में एक माह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष शिक्षण संस्थानों व रेड रिबन क्लबों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां, रैलियां और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।