{"_id":"6b02c256effb09791403c209","slug":"video-rajesh-dharmani-kapahra-school-annual-prize-distribution-ceremony-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- विद्यार्थी जीवन में मिले संस्कार तय करते हैं समाज का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- विद्यार्थी जीवन में मिले संस्कार तय करते हैं समाज का भविष्य
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:52 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिलने वाले संस्कार ही समाज का भविष्य तय करते हैं। यह जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें व्यक्ति के भविष्य की नींव रखी जाती है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और अच्छे संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना जरूरी है।
राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानना चाहिए और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।