{"_id":"6a9800e6951b67ad9205b340","slug":"video-rain-compounds-woes-in-the-district-losses-estimated-at-rs3-crore-seven-houses-damaged-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जिले में बारिश ने फिर बढ़ाई मुसीबत, तीन करोड़ की चपत, सात मकानों को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जिले में बारिश ने फिर बढ़ाई मुसीबत, तीन करोड़ की चपत, सात मकानों को पहुंचा नुकसान
बिलासपुर जिले में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश ने एक बार फिर सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। बारिश से जिले में करीब तीन करोड़ रुपये की क्षति का प्रारंभिक आकलन किया गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर लोक निर्माण विभाग की संपत्तियों पर पड़ा है। सड़कों को हुए नुकसान के चलते जिले में छह मार्ग अस्थायी तौर पर बंद हो गए। हालांकि, प्रशासन और विभागीय अमले की तत्परता से सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। उधर, जल शक्ति विभाग की 11 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से पेयजल व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। बारिश से हुए नुकसान के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग को करीब 2.70 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इसके बाद जल शक्ति विभाग की योजनाओं को करीब 31 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने लोगों को नदी-नालों, झीलों और अन्य जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ने और फिसलन के कारण हादसे का खतरा रहता है। अभिभावकों से बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने को कहा गया है। लोगों से विशेष आवश्यकता न होने पर देर रात यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है। किसी मकान के क्षतिग्रस्त होने, सड़क बंद होने या अन्य आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।