फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In Barmana Gugga Mela, people danced to the tune of 'Ina Badiya Jo Tudka Laana O Contractor'.

Bilaspur News: बरमाणा गुग्गा मेला में इना बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारनिए पर झूमे लोग

Sun, 13 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
In Barmana Gugga Mela, people danced to the tune of 'Ina Badiya Jo Tudka Laana O Contractor'.
गुग्गा मेला में प्रस्तुति देते कुलदीप और गानों पर झूमते दर्शक।
पहली स्टार नाइट में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बांधा समां, देर रात तक नाटी पर झूमते रहे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा गुग्गा मेले की पहली स्टार नाइट में हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक और किंग ऑफ नाटी कुलदीप शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके मंच पर आते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर माहौल पूरी तरह संगीतमय कर दिया। कुलदीप शर्मा ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत दरोगा जी इना छोरुआं जो लई समझाई जैसे लोकप्रिय गीतों से की। इसके बाद उन्होंने रोडू जाना ओ मेरी अमिएं, धोबन पानी जो चली, एक मुंडा पंजाबी नैन शराबी और इना बड़ियां जो तुड़का लाना ओ ठेकेदारनिए समेत कई बेहतरीन पहाड़ी गीत गाए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी गीतों की धुनों पर झूमते और नाटी डालते नजर आए। कार्यक्रम में हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि बीडीटीएस उपप्रधान गंगा सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जितेंद्र चंदेल ने कहा कि मेले हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन्हें संजोना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। इस दौरान समिति प्रधान सतीश कुमार, उपप्रधान सुरजीत सिंह, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, सह सचिव सुरेश कुमार ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का टोपी, शॉल व फूल मालाओं से स्वागत किया। मंच संचालन का जिम्मा समिति सचिव संजीव भारद्वाज ने संभाला। संध्या की शुरुआत काला राम की मंडली की ओर से गुग्गा जाहरवीर की वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों, विभिन्न महिला मंडलों और डीएवी स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष निर्मला राजपूत, एससी सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशा राम, सलीम मोहम्मद, कश्मीर कुंजू, पूर्व सदर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, साहिल गुप्ता और मीडिया प्रभारी शुभम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गुग्गा मेला में प्रस्तुति देते कुलदीप और गानों पर झूमते दर्शक।

गुग्गा मेला में प्रस्तुति देते कुलदीप और गानों पर झूमते दर्शक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed