{"_id":"6ad360e96a8f7761ec0c5052","slug":"video-home-guard-commandant-reviewed-the-security-arrangements-for-pilgrims-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर:श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का होमगार्ड कमांडेंट ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर:श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का होमगार्ड कमांडेंट ने लिया जायजा
बिलासपुर। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। शनिवार को होमगार्ड कमांडेंट सुशील कुमार ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, समाजसेवी हरीश नड्डा ने भी मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां के दर्शन करने के बाद मंदिर न्यास की ओर से हरीश नड्डा को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मां के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दीपक शर्मा भी मौजूद रहे। होमगार्ड कमांडेंट सुशील कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। जवान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उनकी सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं और उन्हें कतारों में व्यवस्थित तरीके से मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इस दौरान मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने हरीश नड्डा को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।