{"_id":"6ae726853db2bc7d560ca9b6","slug":"video-bjp-kisan-morcha-padyatra-hamirpur-november-4-himachal-pradesh-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा, झंडूता से जुटेंगे सैकड़ों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा, झंडूता से जुटेंगे सैकड़ों किसान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:16 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। भाजपा की ओर से 4 नवंबर को हमीरपुर में प्रदेश सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें झंडूता विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों किसान और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने और खेती की लागत बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किसानों से गोबर दो रुपये प्रति किलो और दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदने का वादा किया था, लेकिन सरकार के चार साल के कार्यकाल में ये घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई हैं।
रविवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान झंडूता और शाहतलाई मंडल की बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर खेती की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है।
राजेश सिंह ठाकुर ने कहा कि खाद और बीज की कीमतें बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। पहले खाद की बोरी 1200 से 1400 रुपये में मिलती थी, जबकि अब इसकी कीमत कई स्थानों पर 2450 से 2750 रुपये तक पहुंच गई है।
इसी तरह गेहूं के बीज की कीमत भी पिछले साल 1250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर इस वर्ष 1350 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का बोझ डाल रही है। इससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा में झंडूता विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में झंडूता मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंदेल और शाहतलाई मंडल अध्यक्ष मुख्तियार सिंह पटियाल सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ किसानों की समस्याओं और प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की नीतियों से अवगत करवाने और हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।