Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   An accused in four NDPS cases has been sent to the Jabli Open Prison.

Bilaspur News: चार एनडीपीएस मामलों के आरोपी को मुक्त कारागार जबली भेजा

Mon, 02 Nov 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
An accused in four NDPS cases has been sent to the Jabli Open Prison.
विकास पर पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशा तस्करी के मामलों में बार-बार संलिप्त पाए जा रहे आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में घुमारवीं क्षेत्र के मसौर निवासी विकास शर्मा के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुक्त कारागार जबली भेज दिया है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें मादक पदार्थ बरामद किए गए थे
पुलिस के अनुसार विकास शर्मा निवासी गांव एवं डाकघर मसौर, तहसील घुमारवीं के खिलाफ धारा 3(1) पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। निरोधक प्राधिकारी की ओर से हिरासत का आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे जबली मुक्त कारागार भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी की लगातार आपराधिक संलिप्तता और नशा तस्करी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उसके खिलाफ पहले दर्ज चार मामलों और उनमें हुई मादक पदार्थों की बरामदगी को कार्रवाई का आधार बनाया गया है। पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य आरोपी को भविष्य में नशा तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल होने से रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed