{"_id":"6ae7959cdbe09654e00aaaf1","slug":"installing-an-unknown-apk-file-could-empty-your-bank-account-beware-of-cyber-fraudsters-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171122-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अनजान एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, साइबर ठगों से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अनजान एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, साइबर ठगों से रहें सावधान
विज्ञापन
बरमाणा में एपीके फाइल के जरिये साइबर ठगी, पीड़ित के खाते से निकाली पूरी रकम
पुलिस अधीक्षक ने अनजान फाइल डाउनलोड न करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मोबाइल पर अनजान नंबर या स्रोत से आने वाली एपीके फाइल को इंस्टॉल करना भारी पड़ सकता है। साइबर ठग ऐसी फाइलों के जरिये मोबाइल में मैलवेयर डालकर उसका रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते हैं। इसके बाद मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी और बैंकिंग गतिविधियों तक पहुंच बनाकर खाते से रकम निकाल सकते हैं। बरमाणा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के बैंक खाते से पूरी रकम निकाल ली गई।
मामले की जांच के दौरान एपीके फाइल के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने लोगों से साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अनजान नंबर या स्रोत से भेजी गई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
उन्होंने बताया कि ऐसी फाइल मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकती है, जिससे साइबर ठग दूर बैठकर डिवाइस को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी और बैंकिंग संबंधी गतिविधियां उनके निशाने पर आ सकती हैं।
विज्ञापन
एसपी ने लोगों को सोशल मीडिया और मोबाइल एप का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजी गई फाइल को बिना जांचे डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। मोबाइल में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सतर्क हो जाएं।
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल
पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए। समय रहते शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को रोकने या वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे जरूरी है।