{"_id":"6aa05a55c9632406530abc34","slug":"101-people-examined-at-eye-check-up-camp-six-found-to-have-glaucoma-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167280-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नेत्र जांच शिविर में 101 लोगों की जांच, छह में मिला काला मोतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नेत्र जांच शिविर में 101 लोगों की जांच, छह में मिला काला मोतिया
विज्ञापन
मरोतन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा शिविर, 68 स्कूली विद्यार्थियों की भी हुई स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से ग्राम पंचायत मरोतन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर लगाया गया। सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण ब्यूरो की ओर से आयोजित शिविर ग्राम पंचायत प्रधान सत्या देवी की अध्यक्षता में हुआ। इसका आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सौजन्य से अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत किया गया। शिविर में 101 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें छह मरीजों में काला मोतिया (ग्लूकोमा) पाया गया। इन मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनका निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। नेत्र अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि ग्लूकोमा में आंख के अंदर दबाव बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंच सकता है। इससे धीरे-धीरे दृष्टि कम होती जाती है। दृष्टि पूरी तरह जाने के बाद उसे वापस लाना संभव नहीं होता, इसलिए नियमित नेत्र जांच जरूरी है। शिविर में 68 स्कूली विद्यार्थियों की भी स्क्रीनिंग की गई। इनमें प्राथमिक स्तर के 14 और मिडिल स्तर के 53 विद्यार्थी शामिल रहे। समस्या पाए जाने वाले बच्चों को चश्मा लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, आश्रय और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना समाज की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने विद्यार्थियों को मौसमी फलों के सेवन और एचपीवी टीकाकरण के बारे में बताया। शिविर में सीएचओ नीतिका कुमारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रक्षा देवी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।