फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   70 cadets from four states to undertake a 330 km sailing expedition.

Bilaspur News: चार राज्यों के 70 कैडेट्स करेंगे 330 किमी की सेलिंग

Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
70 cadets from four states to undertake a 330 km sailing expedition.
- बिलासपुर के लुहणू घाट से होगा संकल्प 2026 का फ्लैग ऑफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की 12 दिवसीय संकल्प सेलिंग एक्सपीडिशन-2026 में हिस्सा लेने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 70 एनसीसी कैडेट्स मंगलवार को बिलासपुर पहुंच गए। इनमें 42 एसडी बॉयज और 28 एसडब्ल्यू गर्ल्स कैडेट्स हैं। अभियान के दौरान कैडेट्स गोबिंद सागर जलाशय में करीब 330 किलोमीटर की सेलिंग यात्रा पूरी करेंगे।
संकल्प-2026 का औपचारिक फ्लैग ऑफ बुधवार को लुहणू घाट से किया जाएगा। एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, वीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और हरी झंडी दिखाकर 330 किलोमीटर लंबे सेलिंग अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इनसेट
जगतखाना से भाखड़ा तक करेंगे सेलिंग
एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कैडेट्स में साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। अभियान के दौरान कैडेट्स गोविंद सागर जलाशय के विभिन्न घाटों और आसपास के क्षेत्रों से गुजरेंगे। सेलिंग यात्रा के दौरान जगतखाना, कलोल, कोसरियां, मंदली, रायपुर और भाखड़ा सहित विभिन्न स्थानों को कवर किया जाएगा। अभियान के दौरान कैडेट्स को एनटीपीसी कोलडैम के पावर हाउस का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed