{"_id":"6ad350fcd290d28e2c0b5270","slug":"video-bilaspur-seven-day-nss-camp-begins-at-rishikesh-school-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: ऋषिकेश स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: ऋषिकेश स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष अछरी देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार और अमिता ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं जन जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, प्रभात फेरी, ड्रिल, पौधरोपण, सामाजिक सेवा और समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता रैलियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा गोद लिए गए गांव डमली में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर के दौरान बौद्धिक सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवियों को सामाजिक दायित्वों और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों को समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।