Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Police Freeze Assets Worth ₹1.66 Crore in Drug Cases

बिलासपुर में नशा तस्करों पर आर्थिक शिकंजा, छह मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Thu, 12 Nov 2026 02:21 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:21 PM IST
Bilaspur Police Freeze Assets Worth ₹1.66 Crore in Drug Cases
नशे का अवैध कारोबार कर संपत्ति बनाने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने आर्थिक शिकंजा कस दिया है। चिट्टा और हेरोइन तस्करी के छह मामलों में वित्तीय जांच के बाद पुलिस ने कुल 1,66,77,733 रुपये की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। इन संपत्तियों में एक मकान, बोलेरो कैंपर, फोर्ड फिएस्टा, हुंडई ऑरा, स्विफ्ट, वेन्यू और पिकअप सहित कई वाहन, मोटरसाइकिल, स्कूटी और बैंक खाते में जमा रकम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के साथ नशे के कारोबार से जुड़े सहयोगियों और परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की भी जांच की है। थाना स्वारघाट में दर्ज मामले में पंकज ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव नालक, डाकघर बरमाणा और आकाशदीप पुत्र गोकुल चंद निवासी बलवाना, तहसील जलालाबाद से 12.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वित्तीय जांच के दौरान अजय ठाकुर की बोलेरो कैंपर और ड्रग मनी का पता चला। इनकी कुल कीमत 11.37 लाख रुपये आंकी गई, जिसे पुलिस ने फ्रीज करवाया। थाना सदर में दर्ज एक अन्य मामले में अजय ठाकुर और अभिषेक अजय ठाकुर पुत्र सोहन लाल निवासी बहल कंडेला, डाकघर बामटा तथा अभिषेक पुत्र रमेश कुमार निवासी बहल कंडेला से नौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। वित्तीय जांच में अजय ठाकुर की 10 लाख रुपये कीमत की फोर्ड फिएस्टा कार और अभिषेक की 2.10 लाख रुपये कीमत की केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल सामने आई। पुलिस ने कुल 12.10 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की। थाना झंडूता में दर्ज मामले में रविंद्र कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी गांव बैरी दड़ोला, डाकघर बहना जट्टा, झंडूता और आशुतोष चंदेल सहित अन्य आरोपियों से कुल 175 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वित्तीय जांच के दौरान रविंद्र कुमार की 8.50 लाख रुपये कीमत की हुंडई ऑरा कार और दो लाख रुपये की ड्रग मनी का पता चला। वहीं, आशुतोष चंदेल पुत्र विजेंद्र चंदेल निवासी डाकघर बहना जट्टा की 5.50 लाख रुपये कीमत की गाड़ी भी फ्रीज की गई। इस मामले में कुल 16 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई। थाना सदर में वर्ष 2024 में दर्ज मामले में अयूब खान पुत्र अशरफ खान निवासी डेरा सेक्टर, बिलासपुर और अभिषेक के कब्जे से नौ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वित्तीय जांच के दौरान अयूब खान का 63,97,733 रुपये कीमत का मकान फ्रीज किया गया। इसके अलावा नशे के कारोबार से जुड़े सहयोगियों की संपत्तियों की भी जांच हुई। इसमें विनय कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी डेरा सेक्टर की 10 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट कार, दो लाख रुपये की बुलेट मोटरसाइकिल और 90 हजार रुपये की स्कूटी शामिल है। वहीं, ईशान खान पुत्र समीर खान निवासी डेरा सेक्टर, बिलासपुर की 11.50 लाख रुपये कीमत की वेन्यू कार, 12.50 लाख रुपये की पिकअप और 1.13 लाख रुपये की स्कूटी फ्रीज की गई। इस मामले में एक मकान और छह वाहनों सहित कुल 1,02,00,733 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। थाना बरमाणा में दर्ज एक मामले में अजय कुमार पुत्र छोटा राम निवासी गांव लगट के कब्जे से 5.9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की 1.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक पुराने स्कूटर का पता चला। दोनों की कुल कीमत 2.10 लाख रुपये आंकी गई, जिसे पुलिस ने फ्रीज करवाया। वहीं, थाना बरमाणा में वर्ष 2023 में दर्ज मामले में अनिल कुमार उर्फ पिंटू पुत्र सत्यानंद निवासी पंजगाईं के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले में आरोपी के परिवार के सदस्यों की वित्तीय जांच भी की गई। जांच में 20 लाख रुपये कीमत का एक ट्रक और आरडी सेविंग बैंक खाते में जमा 3.10 लाख रुपये की रकम सामने आई। पुलिस ने कुल 23.10 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक और कठोर कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारियों और बरामदगी के साथ पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई तथा वित्तीय जांच पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करवाया जा रहा है। इन मामलों में आरोपियों, उनके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों की वित्तीय जांच की गई। उनसे संपत्तियों और धन के वैध स्रोत के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, जांच में इन संपत्तियों का संबंध नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से पाया गया है। एसपी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026

VIDEO: मैनपुरी में चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

12 Nov 2026

बसों में भीड़ बनी परेशानी, सीट के लिए करना पड़ा इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री

11 Nov 2026

VIDEO: बेटों ने छोड़ा साथ, वृद्धाश्रम में मिला भाई; भाईदूज पर छलका बुजुर्गों का प्यार

11 Nov 2026

पुरानी रंजिश में स्टूडियो में घुसकर संचालक पर धारदार हथियार से हमला

11 Nov 2026

फरीदाबाद के छात्रों को यूरोप की डिग्री

11 Nov 2026

VIDEO: भाई दूज पर ग्वालियर हाईवे से शहर की तरफ बड़े वाहनों के प्रवेश पर पर लगी रोक

11 Nov 2026

डीएवी नेशनल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ

11 Nov 2026

दिल्ली में ईडब्ल्यूएस के 18.73 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

11 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में अधिकारियों ने परखी यमुना घाटों की व्यवस्था

11 Nov 2026

VIDEO: एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम

11 Nov 2026

VIDEO: 'ट्रेन ऑन डिमांड' ने किया सफर आसान, स्टेशन पर नहीं जुटने दी भीड़

11 Nov 2026

VIDEO: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ईंट-पत्थर से सिर कुचला, चाकू से किए वार

11 Nov 2026

VIDEO: भाई दूज पर चलाई गईं 40 अतिरिक्त बसें

11 Nov 2026

Video: लखनऊ शाही वॉरियर्स और मुंबई डॉल्फिंस के बीच उद्घाटन मुकाबला

11 Nov 2026

कानपुर रेल हादसा: तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन, एसी कोच के यात्री छूटे

11 Nov 2026

बरूवाल में तेज रफ्तार थार का कहर, दो लोगों की मौके पर मौत; चालक फरार

वीडियो: मोरसू के पास सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक घायल

कानपुर: दो स्कूटियों की भिड़ंत के बाद विवाद, दबंगों ने मचाया तांडव

11 Nov 2026

सजी काव्य और शायरी की महफिल, नकवी के काव्य संग्रह का विमोचन हुआ

11 Nov 2026

भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना; VIDEO

11 Nov 2026

Video: सुल्तानपुर में परिजनों के इनकार पर किशोरी टावर पर चढ़ी, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed