Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CCTV cameras at Ghandalvi Chowk have been non-functional for six months, posing a risk of accidents.

Bilaspur News: छह माह से बंद पड़े घंडालवीं चौक के सीसीटीवी कैमरे, हादसों का खतरा

Fri, 13 Nov 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras at Ghandalvi Chowk have been non-functional for six months, posing a risk of accidents.
उप तहसील भराड़ी के तहत घंडालवीं चौक। संवाद
व्यस्त चौराहे पर न स्पीड ब्रेकर और न यातायात संभालने के लिए कर्मी तैनात
विज्ञापन

लोगों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घंडालवीं चौक पर सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब छह माह से खराब पड़े हैं, लेकिन इन्हें ठीक करवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्र के इस व्यस्त चौराहे पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए किसी कर्मी की नियमित तैनाती भी नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
घंडालवीं चौक से भराड़ी, लदरौर और जाहू की ओर जाने वाले मार्ग जुड़ते हैं। इस कारण यहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। बसों, टैक्सियों और निजी वाहनों के अलावा अन्य व्यावसायिक वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। चौक पर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों और सड़क पार करने वाले लोगों की भी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार चौक पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे करीब छह माह से काम नहीं कर रहे हैं। इनके बंद होने से चौराहे पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है। यदि यहां कोई सड़क हादसा या अन्य घटना होती है तो उसकी जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाने में भी परेशानी आ सकती है। लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण में भी मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चौक पर तीन प्रमुख सड़कें मिलने के कारण अलग-अलग दिशाओं से वाहन एक साथ पहुंचते हैं। कई वाहन चालक तेज रफ्तार से चौक में प्रवेश करते हैं। इससे सड़क पार करने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा बना रहता है। इसके बावजूद यहां वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए भी कोई कर्मी नियमित रूप से तैनात नहीं रहता।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीसीटीवी कैमरों को जल्द ठीक करवाने और चौक पर यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

पंचायत में प्रस्ताव पारित कर भेजेंगे
ग्राम पंचायत घंडालवीं के उपप्रधान अजय कुमार ने कहा कि समस्या को लेकर पंचायत में प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। पंचायत की ओर से भी अपने स्तर पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed