{"_id":"6a9c0d90c21c8ffacc04bb92","slug":"video-bilaspur-bjps-sit-in-protest-demanding-an-fir-continued-for-the-second-day-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
घुमारवीं में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पुलिस प्रशासन के खिलाफ शुरू किया गया धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर से पुलिस थाना घुमारवीं के बाहर धरने पर बैठे हैं। पूरी रात धरने पर डटे रहने के बाद शनिवार को भी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। धरने के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और भाजपा जिला प्रभारी रश्मि सूद विशेष रूप से धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।