फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: People frustrated with e-bike issues staged a protest outside the Ola agency.

यमुनानगर:ई-बाइक की खराबी से परेशान लोगों ने ओला एजेंसी के बाहर दिया धरना

Mon, 07 Sep 2026 09:37 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:37 PM IST
Yamunanagar: People frustrated with e-bike issues staged a protest outside the Ola agency.
यमुनानगर। लाल द्वारा के मुख्य गेट के पास स्थित ओला एजेंसी के बाहर सोमवार को ई-बाइक की खराबी से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी की ई-बाइक खरीदने के बाद बार-बार खराब होने की समस्या सामने आ रही है। एजेंसी में शिकायत करने पर कर्मचारियों और मैनेजर की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है। उनका कहना है कि बाइक ठीक होने में दो से तीन महीने तक लग जाते हैं। सबसे बड़ी परेशानी बाइक के स्टार्ट होने की बनी हुई है। चलते समय अचानक ई-बाइक बंद हो जाने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। विकास मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी बाइक बेचकर ओला कंपनी की ई-बाइक खरीदी थी। खरीदने के बाद से ही बाइक में स्टार्ट होने की समस्या बनी हुई थी। इस बारे में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों और मैकेनिक को कई बार बताया गया। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ और बाइक में दोबारा कई तरह की खराबियां आने लगीं। इससे उनका काम भी प्रभावित होने लगा। उनकी ई-बाइक पिछले करीब दो महीने से एजेंसी में खड़ी है। उन्हें बाइक का पार्ट आने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा है। दिन में कई बार एजेंसी में संपर्क करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरना दे रहे लोगों के बीच अमन नामक युवक भी अपनी ई-बाइक लेकर एजेंसी पहुंचा। उसने ऑटो में बाइक लदवाई और सहारनपुर लेकर जाने की बात कही। अमन ने आरोप लगाया कि वह कई बार एजेंसी के चक्कर लगा चुका है, लेकिन बाइक ठीक नहीं हो पाई। अब वह अपने खर्च पर बाइक सहारनपुर लेकर जा रहा है। उसका आरोप है कि एजेंसी की ओर से बाइक ठीक करवाने की कोई जिम्मेदारी नहीं ली जा रही। मौके पर पहुंचे इंद्रमोहन, उपदेश, बोबी खुराना और सुंदर चौहान आदि ने भी ई-बाइक में आ रही समस्याओं को लेकर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के स्पेयर पार्ट मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। चलते-चलते बाइक बंद हो जाना आम समस्या बन गई है। कई बार खराब बाइक को किसी अन्य वाहन से एजेंसी तक पहुंचाना पड़ता है, लेकिन उसे ठीक होने में भी महीनों लग जाते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कंपनी से ई-बाइकों की खराबी दूर करने, स्पेयर पार्ट उपलब्ध कराने और शिकायतों का जल्द समाधान करने की मांग की। उनका कहना था कि महंगे वाहन खरीदने के बाद भी यदि उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ें तो यह गंभीर परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू: कंगना रनौत का सुक्खू सरकार पर हमला, बोलीं- कांग्रेस कर्ज लेने का ही काम कर रही

07 Sep 2026

वीडियो: राजेंद्र अध्यक्ष और भारत भूषण चुने नंबरदार जनकल्याण महासंघ रामपुर इकाई के महासचिव

07 Sep 2026

धर्मशाला: पेंशनरों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में तेज होगा आंदोलन

07 Sep 2026

बठिंडा में अंतिम संस्कार के बाद मृतक के शरीर से उड़ाए कृत्रिम घुटने

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

07 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में मूसलाधार बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

07 Sep 2026

VIDEO: बहराइच में कहर बरपा रही है बाढ़ की विभीषिका, 12 गांवों में तो हालात बेहद भयावह

07 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में शिया पीजी व अन्य कॉलेजों में अब भी प्रवेश का मौका

07 Sep 2026

सिरमौर: नए भवन में शिफ्ट हुआ ददाहू का बीडीओ कार्यालय

07 Sep 2026

मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हणोगी में फोरलेन टनलों से यातायात शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात

07 Sep 2026

नाहन: अशरफ अली बोले- मोबाइल समय की जरूरत, लेकिन सबसे बड़ा दुश्मन भी यही

07 Sep 2026

अमृतसर में पांच किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

07 Sep 2026

वीडियो: सोलन कॉलेज में एचपीयू कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

07 Sep 2026

स्तन और सर्वाइकल कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, शिमला में महिलाओं को विशेषज्ञ ने किया जागरूक

07 Sep 2026

अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप

07 Sep 2026

फरीदाबाद: प्रतापगढ़ में ग्रामीणों ने फिर रोका कूड़े के डंपर, सड़क पर बैठे

07 Sep 2026

गुरुग्राम: प्रमुख सड़कों पर बिछेगी हरियाली की चादर, सुहावना होगा सफर

07 Sep 2026

दिल्ली हादसा: सत्य निकेतन में 2022 में निर्माण के दौरान गिरी थी एक इमारत, दो मजदूरों ने गंवाई थी जान

07 Sep 2026

गुरुग्राम: पंजाब सीएम भगवंत मान भौंडसी जेल पहुंचे, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

07 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

07 Sep 2026

लखनऊ में महिलाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां देंगी नौकरियां

07 Sep 2026

एयर क्वालिटी रैंकिंग में लखनऊ देश में नंबर वन, दिल्ली में महापौर ने ग्रहण किया पुरस्कार

07 Sep 2026

सोलन कांग्रेस की पहली बैठक, विकास व पेयजल समस्या पर हुई चर्चा

07 Sep 2026

VIDEO: न्यू एमिटी कॉलेज के गेट नंबर 3 के बाहर जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं और राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत

07 Sep 2026

जालंधर में कांग्रेस का धरना, हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण पर भड़के चन्नी और परगट

07 Sep 2026

ऊना: बुजुर्गों को दुकान पर बैठा देख काफिला रुकवाकर समस्या सुनने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

07 Sep 2026

मंडी: महादेव में 13 सितंबर को भाजपा का पंचायत सम्मेलन, जयराम ठाकुर करेंगे प्रतिनिधियों को सम्मानित

07 Sep 2026

बहराइच में घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोचा; ग्रामीणों ने छुड़ाया

07 Sep 2026

रामपुर बुशहर: आनी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 17 स्कूलों की 250 छात्राएं लेंगी हिस्सा

07 Sep 2026

चंबा के घुटनू में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, 80 लोगों ने रोपे 700 पौधे; देखभाल के लिए मिले 21 हजार

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed