{"_id":"673de4678b85949282058353","slug":"video-yamunanagar-civil-hospital-cctv-control-room-in-the-basement-locked","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर नागरिक अस्पताल: बेसमेंट में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लगा ताला, कार्यालयों में लगी एलईडी में चल रहे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर नागरिक अस्पताल: बेसमेंट में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लगा ताला, कार्यालयों में लगी एलईडी में चल रहे भजन
यमुनानगर में रोज-रोज हो रही चोरियों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का ध्यान जिला सिविल अस्पताल की सुरक्षा पर नहीं है। कैमरे लगे होने के बावजूद अस्पताल में सीसीटीवी से नजर नहीं रखी जा रही। कोई भी अधिकारी सीसीटीवी से फुटेज पर नजर नहीं रखता। यहां तक की अस्पताल में लगे सीसीटीवी का कंट्रोल रूम भी बेसमेंट में चल रहा है। जिस पर हर समय ताला लगा रहता है। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के स्टाफ की ड्यूटी बदल कर मामले में इतिश्री कर ली। अब इनकी निगरानी की जिम्मेदारी इमरजेंसी स्टाफ को दी गई है। स्टाफ हर वक्त ड्यूटी में व्यस्त रहता है। इसलिए वह निगरानी नहीं रख रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों में लाखों रुपये खर्च कर टच स्क्रीन वाली एलईडी लगाई गई हैं। परंतु इनमें सीसीटीवी की फुटेज के बजाय दिनभर भजन चलते रहते हैं या फिर यह बंद रहती हैं।
अस्पताल में कई बार हो चुकी हैं चोरियां:
105 करोड़ रुपये से बने जिला नागरिक अस्पताल में कई बार चोरियां हो चुकी हैं। चोर अस्पताल से दरवाजे व खिड़कियों पर लगे जाली के दरवाजे तक उतार कर चोरी कर चुके हैं। लगातार हो रही चोरियों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। इसके बावजूद चोरियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। चोर अस्पताल से ऑनलाइन हाजिरी लगाने की पंचिंग मशीन को भी चोरी कर चुके हैं।
अस्पताल के कर्मचारी निकले चोर:
गत सप्ताह ही अस्पताल के बेसमेंट में रखे गए ऑक्सीजन सिलिंडर भी चोरी हो गए थे। अस्पताल में जो सीसीटीवी लगे हैं उसमें अस्पताल के ही दो कर्मचारी रोहन व रजनीश सिलिंडरों को चोरी करके ले जाते दिखे। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस दो सिलिंडर भी बरामद कर चुकी हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के कुछ और कर्मचारी भी पुलिस के निशाने पर है।
कंट्रोल रूम की जानकारी नहीं है: नवजोत कौर
पीएमओ नवजोत कौर का कहना है कि सीसीटीवी का कंट्रोल रूम की जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता किया जाएगा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की ड्यूटी अब इमरजेंसी स्टाफ को सौंपी गई है। कंट्रोल रूम बदलने को लेकर डॉक्टरों से बात की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।