{"_id":"6a980f467f743001380bf10c","slug":"video-police-take-action-during-the-gherao-of-the-yamunanagar-bjp-office-several-congress-members-detained-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर भाजपा कार्यालय के घेराव पर पुलिस कार्रवाई, कई कांग्रेसी हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर भाजपा कार्यालय के घेराव पर पुलिस कार्रवाई, कई कांग्रेसी हिरासत में लिए
यमुनानगर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और अंबाला सांसद वरुण मुलाना के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर स्थित भाजपा के कमल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए दो बैरिकेड पार कर भाजपा कार्यालय तक पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की स्थिति खराब है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और नशे की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। नेताओं ने दलितों पर अत्याचार के मुद्दे को भी उठाया।
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता परेशान है। वहीं नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
अंबाला सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से लोगों की समस्याओं को उठाती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा दलितों के मुद्दे उठाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी विरोध किया।
कांग्रेस जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह और पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने भी भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। बैरिकेडिंग के बावजूद कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने से कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।