फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BPL ration card cancelled due to incorrect property ID linkage.

Yamuna Nagar News: गलत प्रॉपर्टी आईडी जुड़ने से कटा बीपीएल राशन कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
BPL ration card cancelled due to incorrect property ID linkage.
गांव टोपरा खुर्द में ओबीसी जिला अध्यक्ष का स्वागत करते ग्रामीण। ग्रामीण
रादौर। गांव टोपरा खुर्द में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश बब्बर इसमें मुख्यातिथि थे। सरपंच देवेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीण दलबीर सिंह ने फैमिली आईडी में गलत प्रॉपर्टी आईडी जुड़ने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चार प्लॉट की गलत प्रॉपर्टी आईडी जुड़ने से उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया। गलत प्रॉपर्टी आईडी हटवाने के लिए वह अधिकारियों के कई चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जगदीश बब्बर ने ग्रामीण को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मनजीत सिंह, कमल, विक्रमजीत, ऋषिपाल, निर्मल, प्रदीप, सलीम, सलोचन, गजे सिंह, सुरेश, सोनू और श्रीचंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed