{"_id":"6aa1b007390a9b8de302e967","slug":"radaur-bubka-road-in-poor-condition-villagers-distressed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-162627-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर-बुबका सड़क मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर-बुबका सड़क मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
रादौर-बुबका रोड की क्षतिग्रस्त सड़क पर फैली बजरी। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौर-बुबका सड़क मार्ग लंबे समय से टूट हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है, जिससे उनमें पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
गांव बुबका निवासी सचिन कुमार, कुलदीप, राजेश, सन्नी, राजीव, गोपाल, सूरज, रोहित और राहुल ने बताया कि सड़क काफी समय से बदहाल है। टूटे मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और ग्रामीणों को चोटें लग रही हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से सरकार और प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी के जेई सन्नी कुमार ने बताया कि रादौर-बुबका सड़क मार्ग के निर्माण का ठेका दिया जा चुका है। बरसात खत्म होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।