फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paid tribute to seven soldiers martyred in the line of duty, and honored their family members.

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए सात जवानों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित

Wed, 21 Oct 2026 08:04 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:04 PM IST
Paid tribute to seven soldiers martyred in the line of duty, and honored their family members.
यमुनानगर। पुलिस लाइन जगाधरी में बुधवार को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा और कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की शहादत और वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर प्रत्येक पुलिसकर्मी को हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया और उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया गया। एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा, "शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा।" उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर के सात वीर सपूतों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष में देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नाम भी पढ़े गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 1959 में लद्दाख में शहीद हुए थे 10 पुलिसकर्मी एसपी ने पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। ये जवान लापता साथियों की तलाश में निकले थे। हमले में सात पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। देश की सीमा की निगरानी और सुरक्षा के दौरान दिए गए इस बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। जनवरी 1960 में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में भी ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जिले के सात जवान एसपी ने यमुनानगर के शहीद जवानों की गौरवगाथा बताते हुए कहा कि मुख्य सिपाही राजवीर सिंह एक अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात थे। एक फरवरी 1992 को शहजादपुर थाना क्षेत्र में आतंकवादियों ने अधिकारी की कार पर हमला कर दिया। इसमें अधिकारी, उनकी पत्नी, बेटा और मुख्य सिपाही राजवीर सिंह शहीद हो गए थे। मुख्य सिपाही अजैब सिंह 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय के वीआईपी गेट पर मानव बम विस्फोट में शहीद हुए थे। सिपाही रघुवीर सिंह छह फरवरी 1992 को बराड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। मुख्य सिपाही करण सिंह 30 अगस्त 1990 को बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव मरवा खुर्द में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए थे। मुख्य सिपाही सुरेश कुमार 30 जुलाई 2010 को पंचकूला के यवनिका पार्क में मोटरसाइकिल चोर गिरोह की तलाश के दौरान हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। 24 अगस्त 2010 को उन्होंने दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक सुरेश कुमार दो जून 2019 को नारायणगढ़ क्षेत्र के बड़ागढ़ के पास चेकिंग के दौरान गोली लगने से शहीद हुए थे। वहीं, निरीक्षक बलजीत सिंह 31 मई 1992 को करनाल जिले में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आरोपियों को पकड़ने के अभियान के दौरान शहीद हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने अर्पित किए पुष्प कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी, डीएसपी मुख्यालय कवलजीत सिंह, सुनील कुमार, रजत गुलिया, रमेश कुमार, पूजा, वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बंगाली क्लब और लाटूश रोड पर सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

21 Oct 2026

Video: अयोध्या में नरेंद्र कश्यप बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

21 Oct 2026

जालंधर में सोनू की संदिग्ध मौत, रेहड़ी चालक पर हत्या का आरोप

21 Oct 2026

Video: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए सवाल

21 Oct 2026

महिंदर भगत के बयान पर विवाद, बोले—क्लिप वायरल करना ओछी राजनीति

21 Oct 2026
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में आफताब आलम बोले- कक्षा तीन में फेल हुआ था, फिर बना आईपीएस

21 Oct 2026

ऊना: पंजोआ खुर्द में सरकारी जमीन के विवाद पर ग्रामीणों की रोष रैली, कब्जामुक्त कराने की मांग

21 Oct 2026
विज्ञापन

ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने 33 बकरी पालक परिवारों को बांटे 4.01 लाख रुपये के चेक

21 Oct 2026

फतेहाबाद में इफको किसान सेवा केंद्र पर ढाई हजार डीएपी बैग वितरित, किसान खाद की कमी से परेशान

21 Oct 2026

सिरमौर: चंबा मैदान में दमखम दिखा रहे संस्कृत महाविद्यालय के खिलाड़ी

21 Oct 2026

ऊना: पंचायत सचिवों के साथ विधायक विवेक शर्मा ने की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

21 Oct 2026

वीडियो: धान खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी बंद कर सड़क जाम करने की चेतावनी

चंबा: दस गारंटियों पर घिरी सुक्खू सरकार, भाजपा नेता जय सिंह ने उठाए सवाल

21 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

21 Oct 2026

मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में सीसीए कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

21 Oct 2026

कुल्लू: देवी-देवताओं के मिलन से स्वर्गलोक बनी अठारह करडू सौह

21 Oct 2026

शिमला: जुब्बल में हत्या की गुत्थी सुलझी, नेपाल भागने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार

21 Oct 2026

शिमला: संजौली स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

21 Oct 2026

VIDEO: घूंघट संभाला, चप्पल उठाई और पुलिस पर कर दिया वार! छाता शुगर मिल धरने में महिलाओं का रौद्र रूप

21 Oct 2026

महेंद्रगढ़ में यूजीसी के 2026 के विनियमों के विरोध में स्वर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा: साजापानी के जंगलों में गूंजी किलकारी, हाथियों के झुंड में जन्मा नवजात, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी

21 Oct 2026

Video: रायबरेली में मांगी नाव न केवट आना कहहि तुम्हार मरमु मैं जाना

21 Oct 2026

Video: रायबरेली में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन

21 Oct 2026

Video: अयोध्या में डॉ. महेश शर्मा बोले- राम मंदिर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

21 Oct 2026

Video: अयोध्या में पूर्व मंत्री सुनील भराला बोले- कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देगी भाजपा

21 Oct 2026

Video: नेपाल के रास्ते रायबरेली पहुंची थी श्रद्धा, पुलिस भी ढूंढने में रही नाकाम

21 Oct 2026

झज्जर में किसानों के समर्थन में जेजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

फतेहाबाद में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत किसानों को वितरित किया प्रमाणित सरसों बीज

21 Oct 2026

रोहतक में वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का रोहतक में प्रदर्शन

21 Oct 2026

झज्जर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुलिस कमिश्नर ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed