{"_id":"6ad7bf74bb50df03db0f0c4c","slug":"a-toilet-will-be-built-in-rampura-market-at-a-cost-of-eight-lakh-rupees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164933-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रामपुरा मार्केट में आठ लाख रुपये से बनेगा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रामपुरा मार्केट में आठ लाख रुपये से बनेगा शौचालय
Wed, 21 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में रेलवे रोड स्थित रामपुरा की ऑटो मार्केट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित रामपुरा मार्केट में जल्द ही सामूहिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम की ओर से इसके निर्माण पर आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शौचालय में छह सीटों की व्यवस्था होगी।
बाजार में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामपुरा मार्केट शहर की प्रमुख ऑटो रिपेयर मार्केट में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में वाहनों की मरम्मत से जुड़ी दुकानें हैं। रोजाना वाहन ठीक करवाने के लिए ग्राहक यहां पहुंचते हैं।
बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी दिक्कत होती है। विशेषकर दुकानदारों को दिनभर अपनी दुकानों पर रहने के कारण इस समस्या से जूझना पड़ता है। अब सामूहिक शौचालय बनने से लोगों को बाजार में ही यह सुविधा मिल सकेगी। वहीं रामपुरा कॉलोनी के लोगों को भी इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
रामपुरा मार्केट की मुख्य सड़क पर जिला नागरिक अस्पताल की दीवार के साथ सामूहिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। यह मार्केट वार्ड नौ के अंतर्गत आती है। नगर निगम ने निर्माण कार्य के लिए आठ लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके साथ ही निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है।
वार्ड नौ की पार्षद भावना ने बताया कि बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से इसके निर्माण के लिए आठ लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। शौचालय निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।