फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man beaten to death in Yamunanagar’s Kamala Nagar; his two young daughters lose their father.

हरियाणा: यमुनानगर के कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 21 Oct 2026 11:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 21 Oct 2026 11:21 AM IST
सार

शरण सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह साल और दो साल की दो छोटी बेटियां हैं। पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चियों के सिर से साया उठ गया है।

विज्ञापन
Man beaten to death in Yamunanagar’s Kamala Nagar; his two young daughters lose their father.
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और लातों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शरण सिंह विसारा पर्व देखने के बाद अपने परिवार को घर छोड़कर सब्जी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मौके पर चार से पांच युवक उसे लातों से पीट रहे थे। इसी बीच परिवार के कुछ लोगों को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी कि कुछ युवक शरण सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो शरण सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
शरण सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह साल और दो साल की दो छोटी बेटियां हैं। पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चियों के सिर से साया उठ गया है। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बुधवार सुबह परिजन रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed