फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kurukshetra State Highway closed due to road construction; route diverted

Yamuna Nagar News: सड़क निर्माण से कुरुक्षेत्र-स्टेट हाइवे बंद, रूट किया डायवर्ट

Wed, 21 Oct 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra State Highway closed due to road construction; route diverted
यमुनानगर में रादौर रोड से गुजरते वाहन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर सड़क निर्माण कार्य के चलते जोड़ियां से गांव अलीपुर कुरुक्षेत्र बॉर्डर तक इस मार्ग पर सभी हल्के और भारी वाहनों की अगले आदेशों तक आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
यमुनानगर से करनाल और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालक दो निर्धारित रास्तों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं करनाल और कुरुक्षेत्र की ओर से यमुनानगर आने वाले वाहनों के लिए भी अलग मार्ग तय किया गया है। यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर से जोड़ियां से अलीपुर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

यह सड़क कुरुक्षेत्र बॉर्डर तक जाती है। निर्माण कार्य के दौरान हल्के और भारी वाहनों के लिए मार्ग बंद रहने से वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। यमुनानगर से करनाल और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक मार्ग को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मार्ग शादीपुर चौक से जठलाना होते हुए रादौर त्रिवेणी चौक तक पहुंचा जा सकेगा। दूसरा मार्ग करेड़ा से अलाहर, करतारपुर और पल्लेवाला होते हुए रादौर त्रिवेणी चौक तक पहुंचने का विकल्प रहेगा। इन मार्गों का निर्धारण सड़क निर्माण के दौरान यातायात का दबाव नियंत्रित रखने और वाहन चालकों को अनावश्यक जाम से बचाने के उद्देश्य से किया गया है।

वापसी का मार्ग भी किया निर्धारित
करनाल और कुरुक्षेत्र की ओर से यमुनानगर आने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। इस दिशा से आने वाले वाहन रादौर बुबका चौक से टोपरा, खेड़ी लक्खा सिंह और हरनौल होते हुए यमुनानगर पहुंच सकेंगे। सड़क निर्माण कार्य के चलते जोड़ियां से अलीपुर तक मार्ग बंद रहने के कारण वाहन चालकों को इसी वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed