{"_id":"6a8d520c8ec9e33e1602bbbc","slug":"video-member-of-womens-commission-inspected-womens-police-station-and-one-stop-centre-in-yamunanagar-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकम्पा गर्ग ने आज शहर में महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और जिला जेल जगाधरी का निरीक्षण किया। महिला थाना पहुंचने पर उन्होंने विभिन्न फाइलों और रजिस्टरों की जांच की। रजिस्टर में दर्ज दो महिला शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर थाने में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने दोनों से पूछा कि क्या वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसके अलावा थाने में बने कार्यालयों और शौचालयों का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद डॉ. अनुकम्पा गर्ग महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं। यहां सेंटर की कार्यकारी केंद्रीय प्रबंधक बिंदू शर्मा ने उन्हें सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेंटर में आने वाली महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के साथ पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान उन्हें ऐसे मामलों के बारे में भी बताया गया, जिनमें पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रही महिलाओं ने काउंसलिंग के बाद अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव किए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने आयोग की सदस्य को सेंटर में स्टाफ की कमी से अवगत कराया। डॉ. अनुकम्पा गर्ग ने सेंटर के उन कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां पीड़ित महिलाओं और युवतियों को ठहराया जाता है। युवतियों के कमरे और शौचालय के दरवाजों के अंदरूनी हिस्से में लगी चिटकनी को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेंटर से जा चुकी एक युवती के पिता से फोन पर बातचीत कर सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। पिता ने बताया कि उन्हें वन स्टॉप सेंटर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
निरीक्षण के अंतिम चरण में डॉ. अनुकम्पा गर्ग जिला जेल जगाधरी पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर जेल में उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से महिला बंदियों की जरूरतों और सुविधाओं को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।