{"_id":"6a0345a16d57ee2fc2006a15","slug":"video-kamakshi-secured-second-position-in-the-commerce-stream-by-scoring-493-marks-out-of-500-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: 500 में से 493 अंक लेकर कामाक्षी ने किया कमाल, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: 500 में से 493 अंक लेकर कामाक्षी ने किया कमाल, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में दूसरा स्थान
चांदपुर कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कामाक्षी ने 12वीं कक्षा की कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। कामाक्षी की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल में अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर छात्रा को बधाई दी। कामाक्षी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसे इंग्लिश में 99, कंप्यूटर साइंस में 100, बिजनेस में 100, अकाउंटेंसी में 98 और इकोनॉमिक्स में 96 अंक मिले हैं।
अभी किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा कामाक्षी का परिवार
कामाक्षी पिछले 25 वर्षों से किराए के मकान में रह रहे परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता सुरेंद्र कुमार मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि माता वीना देवी गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक परिस्थितियां साधारण होने के बावजूद माता-पिता ने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। कामाक्षी की छोटी बहन साक्षी 10वीं कक्षा में पढ़ रही है।
सबसे अच्छा लगता है बिजनेस सब्जेक्ट
कामाक्षी ने बताया कि शुरुआत में इकोनॉमिक्स विषय उसे कठिन लगता था, लेकिन लगातार मेहनत और अभ्यास से उसमें आत्मविश्वास आया। उसका सबसे पसंदीदा विषय बिजनेस स्टडीज रहा। उसने बताया कि वह रोजाना 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया पर भी केवल पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही देखती थी। परीक्षा की तैयारी के दौरान उसने नियमित रिवीजन और टाइम टेबल का सख्ती से पालन किया।
प्रेरणा बने माता पिता व शिक्षक
अपनी सफलता का श्रेय कामाक्षी ने माता-पिता के संघर्ष और स्कूल के बिजनेस शिक्षक चक्षु चड्ढा को दिया। उसने कहा कि उसके माता-पिता लगातार मेहनत कर उसे पढ़ा रहे हैं, यही उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।