फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister halted his convoy and assured that the road would be constructed

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री ने रोका काफिला, सड़क बनाने का दिया भरोसा

Sat, 05 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister halted his convoy and assured that the road would be constructed
 गांव धौडंग में भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर से भेंट करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रवक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। यमुनानगर से रादौर की ओर जा रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गांव धौडंग स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के कार्यालय पहुंचकर किसानों से करीब 10 मिनट तक बातचीत की। भाकियू नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने यमुनानगर-रादौर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और सड़क पर लगातार हो रहे हादसों का मुद्दा उठाया।
दरअसल सुभाष गुर्जर ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाने का एलान किया था। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी रादौर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल उनके कार्यालय पहुंच गया। इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और स्वयं कार्यालय पहुंचकर किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कहते हैं कि गांव के लोग या किसान उनसे मिलना चाहें तो वह रुककर उनकी समस्याएं सुनते हैं। इसलिए यूनियन ने सड़क की वास्तविक स्थिति उनके सामने रखने का निर्णय लिया था। किसानों की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुनानगर-रादौर सड़क को फोरलेन बनाने का बजट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन का काम शुरू होने तक सड़क की आवश्यक मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब 15 दिन बाद मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को फोरलेन बनाने का पूरा प्रारूप तैयार है और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि किसानों के खेतों तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा करने के लिए विधायकों को राशि आवंटित की गई है।

उन्होंने कहा कि जहां कमी रह गई है, उसे किसानों और क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर दूर किया जाएगा। गुर्जर ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर भाकियू पहले भी कई बार धरने-प्रदर्शन कर चुकी है। करीब छह माह पहले मुख्यमंत्री को नेशनल हाईवे पर रोककर भी समस्या से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed