{"_id":"6a9b2090353deae41507ab82","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162332-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक के खाते में डलवाए ठगी के 2.89 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक के खाते में डलवाए ठगी के 2.89 लाख रुपये
Sat, 05 Sep 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भंभौल गांव निवासी एक युवक ने झांसे में लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। युवक का आरोप है कि विश्वास जीतकर उसके निजी बैंक खाते में साइबर अपराध से जुड़े 2.89 लाख रुपये डलवाए और फिर पूरी राशि अपने कब्जे में ले ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भंभौल गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुलचंदू गांव निवासी आरोपी सुखविंद्र सिंह ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर उनका विश्वास हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के निजी बैंक खाते में धोखाधड़ी की 2.89 लाख रुपये डलवा दिए।
इसके बाद आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर वह पूरी रकम खाते से निकलवा ली। जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी और साइबर ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं बैंक खाते से लेनदेन और ट्रांसफर की गई रकम के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।