फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress deliberated on the party workers' convention

Yamuna Nagar News: कांग्रेस ने कार्यकर्ता अधिवेशन पर किया मंथन

Sat, 05 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress deliberated on the party workers' convention
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में अगले सप्ताह होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अधिवेशन की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर अली ने की। गुर्जर ने कहा कि साढौरा ब्लॉक संगठन के प्रति हमेशा सक्रिय रहा है। जिले में पार्टी के कार्यक्रमों में साढौरा की भागीदारी प्रमुख रहती है। राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल संधू और पूर्व जिला महासचिव सुधीर भल्ला ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जैन, अशोक मेहता और कांग्रेस नेत्री रेखा कश्यप ने अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में संदीप चौधरी, इकबाल खान, बिट्टू परभौली, लखविंद्र चीमा, जय चंद पप्पा, दर्शन अरोड़ा, जुल्फकार अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed