फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Investigation into the financier's murder

Yamuna Nagar News: फाइनेंसर की हत्या में पोस्ट की पड़ताल

Sat, 05 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the financier's murder
हरभजन सिंह। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन क्षेत्र में जिम के बाहर फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या के मामले में गैंगस्टर एंगल सामने आने के बाद पुलिस की जांच सोशल मीडिया पोस्ट पर भी केंद्रित हो गई है। शुभम पंडित के नाम से बनाई गई नई इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट कर शुभम पंडित और रोहित गोदारा ग्रुप की ओर से हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पुलिस अब इंस्टाग्राम से संपर्क कर आईडी से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस मामले में यह भी जांच कर रही है कि यह आईडी कहां से और किस डिवाइस या स्थान से संचालित हो रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट करने वाला वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या जांच को भटकाने के लिए फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट की गई है। नई आईडी पर की गई यह पहली पोस्ट है।
विज्ञापन

पोस्ट में हरभजन सिंह को पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का करीबी बताते हुए हत्या का कारण उनके साथ संबंध होना बताया गया है। साथ ही पूर्व विधायक के अन्य करीबियों को भी धमकी दी गई है। मृतक के बेटे दिलबाग ने भी पुलिस को दिए बयान में पिता के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के साथ पारिवारिक संबंध होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई है कि पूर्व विधायक की जिन लोगों या गैंग से रंजिश चल रही है, उसी के चलते उनके पिता को निशाना बनाया गया। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट को जांच की अहम कड़ी मानकर चल रही है। पोस्ट किसने और कहां से अपलोड की, इसकी जानकारी जुटाने के साथ पुलिस वारदात में शामिल बाइक सवार हमलावरों की तलाश कर रही है।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए डीएसपी के साथ तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पोस्ट में कई गैंग और मृत बदमाशों का भी जिक्र
हरभजन सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाली सोशल मीडिया पोस्ट में कई गैंग और अपराधियों के नामों का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में काला राणा ग्रुप, गोगी मान ग्रुप, अरविंद गिल राणा, वीरेंद्र चरण और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद बताए गए कार्तिक पंडित का नाम लिखा गया है। इसके अलावा मोनू गुर्जर इंद्री, रिप रोमिल वोहरा, रिप भीम यमुनानगर और रिप रजत लाडवा के नाम भी पोस्ट में शामिल किए गए हैं। पुलिस इन नामों और पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।
शुभम पंडित पर हत्या, रंगदारी समेत करीब 35 मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शुभम पंडित के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में करीब 30 मामले दर्ज हैं। खेड़ी लक्खा सिंह क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में भी शुभम पंडित को वांटेड घोषित किया गया है। पुलिस अन्य वारदात में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। हरभजन हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में भी शुभम पंडित का नाम सामने आया है।
बैरिकेड पर पुलिस न होने से उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में वारदात के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई स्थानों पर नाकाबंदी तो कर दी, लेकिन नाकों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नजर नहीं आ रही। वारदात स्थल के साथ लगते मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में भीपुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों के तैनात नहीं होने से ये बैरिकेड महज शोपीस बनकर रह गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी की है। इसका उद्देश्य संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच करना बताया जा रहा है। मौके पर पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण वाहनों की जांच नहीं हो पा रही। ऐसे में नाकाबंदी की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में ये बैरिकेड लगाए गए हैं, वह शहर का मॉडल टाउन इलाका है। वारदात स्थल के आसपास ही एसपी और मेयर के आवास भी मौजूद हैं। लोगों का कहना है कि केवल बैरिकेड लगाने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होती। नाकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और संदिग्ध वाहनों की जांच जरूरी है।
फाइनेंसर हरभजन के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक
यमुनानगर। फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक दिलबाग सिंह मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। वे दोपहर में एक बजे हरभजन के परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फाइनेंसर के आवास पर हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।

हरभजन की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है। इसमें शुभम पंडित नाम की आईडी से की गई पोस्ट में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से दुश्मनी होने का भी दावा किया गया है। हालांकि पुलिस अभी वायरल पोस्ट की सत्यता और इसके पीछे की वास्तविकता की जांच कर रही है। शुभम पंडित पूर्व में भी दिलबाग सिंह की फैक्टरी पर फायरिंग की वारदात करा चुका है। हरभजन हत्याकांड के बाद वायरल पोस्ट सामने आने से पुलिस की जांच में गैंगस्टर एंगल भी अहम हो गया है। संवाद

हरभजन सिंह। फाइल फोटो

हरभजन सिंह। फाइल फोटो

हरभजन सिंह। फाइल फोटो

हरभजन सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed